जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नालसा डॉन स्कीम 2025 विषय पर जागरूकत शिविर का आयोजन किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नालसा डॉन स्कीम 2025 विषय पर जागरूकत शिविर का आयोजन किया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेवा सदन समस्तीपुर में श्रीमान समीर कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं श्री मनोज कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा की अध्यक्षता में नालसा डॉन स्कीम 2025 विषय पर बंदियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाधीक्षक मनोज कुमार ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बंदियों से कहा कि नालसा डाउन स्कीम का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग से प्रभावित लोगों को विधिक सहायता, पुनर्वास, परामर्श और नशा मुक्ति के लिए स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना है। यह योजना नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाकर ‘नशामुक्त भारत’ की परिकल्पना को साकार करती है। युवाओं और समाज को नशीली दवाओं के खतरे से बचाना और नशा पीड़ितों को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान करना नशीली दवाओं के दुरुपयोग से प्रभावित व्यक्ति, उनके परिवार, युवा, महिलाएं और नशे की तस्करी के पीड़ित को सहायता करना और स्कूल, कॉलेज और सामुदायिक स्तर पर नशा न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना है।मौके पर पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार ने किया।इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने कानूनी प्रक्रियाओं एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में उपाधीक्षक मनोज कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। जागरूकता शिविर में उपस्थित बंदियों ने नशा मुक्ति एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

