मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजय कुमार को शिस्टाचार मुलाकात के दौरान कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा स्नेह के साथ एक बांस का पौधा किया गया भेंट।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजय कुमार को शिस्टाचार मुलाकात के दौरान कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा स्नेह के साथ एक बांस का पौधा किया गया भेंट।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर संजय कुमार को उनके वेश्म में कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा—अत्यंत आदर और स्नेह के साथ—एक बांस का पौधा भेंट किया गया। यह पौधा समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। ऐसे गुण जिनकी मुंगेर विश्वविद्यालय को इस समय अत्यंत आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, यह घरों और कार्यालयों के भीतर प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है।