फैज अहमद हत्याकांड: परिजनों का दर्द सुन भावुक हुए तेजस्वी यादव, हर स्तर पर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन तेजस्वी यादव के निर्देश पर दरभंगा पहुंचे एमएलसी कारी सोहेब डीआईजी व एसएसपी से की बात
फैज अहमद हत्याकांड: परिजनों का दर्द सुन भावुक हुए तेजस्वी यादव, हर स्तर पर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
तेजस्वी यादव के निर्देश पर दरभंगा पहुंचे एमएलसी कारी सोहेब डीआईजी व एसएसपी से की बात
जेटी न्यूज दरभंगा

दरभंगा के चंदनपट्टी स्थित यामाहा एजेंसी के मैनेजर मो फैज अहमद की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद, हृदयविदारक एवं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद एमएलसी कारी सोहेब ने दरभंगा पहुंचकर मृतक मो. फैज अहमद के परिजनों से मुलाकात की तथा मौके पर ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से वीडियो कॉल पर परिजनों से वार्ता कर शोक सांत्वना व्यक्त किए। इस दौरान शोकाकुल परिवार की पीड़ा सुनकर तेजस्वी प्रसाद यादव भावुक हो गए एवं मो फैज को न्याय दिलाने के लिए हर स्तरों पर सहयोग का आश्वासन भी दिए। पश्चात एमएलसी कारी सोहेब ने डीआईजी एवं दरभंगा एसएसपी से बात कर न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने का अनुरोध भी किए।
मीडिया से मुखातिब एमएलसी कारी सोहेब ने कहा कि एक मेहनतकश और जिम्मेदार व्यक्ति की इस तरह दिनदहाड़े हत्या होना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए तथा उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। समाज के कमजोर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
राजद एमएलसी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उनका साथ देगी। उन्होंने प्रशास
न से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं तेज़ जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेइस अवसर अमानुल्ला खान उर्फ अल्लन, महानगर युवा राजद अध्यक्ष राकेश नायक, मो फिरोज आलम वार्ड पार्षद, सहित ,मो सज्जाद, महताब सिद्दीकी, मो अकबर, विश्वजीत यादव प्रवक्ता महानगर युवा राष्ट्रीय जनता दल, मिथुन सहनी, कुंदन महतो, टिंकू बारी, शेखर मंडल, मो चांद, काम का नंबर भेज देना विजय पुर्वे, श्याम यादव अन्य राजद कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

