शांजा यूनिवर्सिटी को मिली मान्यता से मिथिलांचल में उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान – विष्णुदेव सिंह यादव

मधुबनी को मिली बड़ी सौगात पर सीएम के प्रति जताया आभार एवं सांसद डॉ फैयाज अहमद को दी बधाई

शांजा यूनिवर्सिटी को मिली मान्यता से मिथिलांचल में उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान – विष्णुदेव सिंह यादव
मधुबनी को मिली बड़ी सौगात पर सीएम के प्रति जताया आभार एवं सांसद डॉ फैयाज अहमद को दी बधाई

जे टी न्यूज, मधुबनी : राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में मधुबनी में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। इसके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद सह शिक्षाविद् डॉ. फैयाज अहमद, विधायक आसिफ अहमद तथा मधुबनी मेडिकल कॉलेज के निदेशक तौसीफ अहमद को भी सहर्ष शुभकामनाएँ दी हैं।
सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शांजा यूनिवर्सिटी की स्थापना एवं संचालन को स्वीकृति प्रदान किया जाना मिथिलांचल सहित पूरे बिहार के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस विश्वविद्यालय के लिए लगभग 75 एकड़ में विश्वस्तरीय कैंपस विकसित किए जाने की योजना है, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रोजगार, शोध, नवाचार एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।


उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय मधुबनी को शिक्षा के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा तथा आने वाले समय में पूरे मिथिलांचल के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। राज्य सरकार का यह निर्णय शिक्षा, कौशल विकास और क्षेत्रीय प्रगति की दिशा में एक दूरदर्शी एवं सराहनीय कदम है। पूर्व मंत्री समीर महासेठ , जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव, पूर्व विधायक समीर महासेठ एवं भारत भूषण मंडल ने भी सहर्ष बधाई दिया हैं।

Related Articles

Back to top button