घर से 50 मीटर दूर युवक की गोली मारकर हत्या, दो नामजद सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी मुरलीगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड: इलाज के दौरान युवक की मौत, आरोपियों की तलाश तेज
घर से 50 मीटर दूर युवक की गोली मारकर हत्या, दो नामजद सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी
मुरलीगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड: इलाज के दौरान युवक की मौत, आरोपियों की तलाश तेज

जे टी न्यूज़, मुरलीगंज, मधेपुरा :
थाना क्षेत्र के दिनापट्टी सखुआ पंचायत में बुधवार शाम बदमाशों द्वारा युवक को मारी गई गोली से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी लवली देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के कारणो को जानने और बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके थे। इधर कुछ दिन पहले बेल कराकर घर वापस आया था। घटना क्यो हुआ इसका जांच की जा रही है। जल्द हीं मामले का खुलासा होगा।
बता दें कि दीनापट्टी सखुआ पंचायत वार्ड दस सखुआ गाँव के पास नहर पर
बुधवार की शाम पांच छह की संख्या में बदमाशो घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मृतक के घर से महज पचास मीटर की दूरी पर बदमाशो ने ताबड़ तोर फायरिंग किया। गोली लगने से घायल दिलखुश कुमार (24)
को परिजनो ने तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था, जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उसके सिर और पीठ में गोली लगी थी। उसकी पत्नी लवली देवी ने बताया था कि पांच-छह की संख्या में लोग पहले उनके घर पहुंचे और दिलखुश के बारे में पूछताछ की। परिजनों द्वारा नहर की ओर होने की जानकारी देने पर सभी वहां पहुंचे। नहर के समीप कहासुनी के बाद पोखराम निवासी बोआ यादव और उसके साथियों ने दिलखुश के साथ मारपीट की तथा उस पर गोली चला दी, जिसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े विवाद और लेन-देन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की हर पहलू की जांच की जा रही है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दिया गया है।

