अध्ययन यात्रा व प्रबोधन कार्यक्रम से लौटे सदर विधायक बबलू मंडल का भव्य स्वागत और अभिनंदन जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

संगठन को बूथ स्तर पर किया जाएगा और अधिक सशक्त और समृद्ध: बबलू मंडल

अध्ययन यात्रा व प्रबोधन कार्यक्रम से लौटे सदर विधायक बबलू मंडल का भव्य स्वागत और अभिनंदन

जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

संगठन को बूथ स्तर पर किया जाएगा और अधिक सशक्त और समृद्ध: बबलू मंडल

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सोमवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न राज्यों की अध्ययन यात्रा व प्रबोधन कार्यक्रम से लौटने तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं,अंग वस्त्र और बुके से उनका सम्मान किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण भाव से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

श्री मंडल ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में आयोजित अध्ययन यात्रा (स्टडी टूर) व प्रबोधन कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इस दौरान विधायिका एवं कार्यपालिका की कार्यप्रणाली, सुशासन मॉडल, पर्यटन विकास और औद्योगिक संभावनाओं का गहन अध्ययन करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि बिहार, विशेषकर खगड़िया में पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलने से हजारों युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव पंकज चौधरी, अनुज शर्मा, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, कमल कुमार पटेल, रंजन कुमार, ज्ञानी राम सहित मथार, जंगली मंडल टोला, भदास माड़र एवं अन्य पंचायतों से आए अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button