बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद कानून का राज खत्म : पप्पू याद

ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सांसद, दोषियों को सख्त सजा दिलाने का किया वादा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद कानून का राज खत्म : पप्पू याद

ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सांसद, दोषियों को सख्त सजा दिलाने का किया वादा

जे टी न्यूज, विद्यापतिनगर : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मंगलवार को विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपहरण के बाद हत्या के शिकार हुए 14 वर्षीय छात्र ईशांत उर्फ छोटू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसी क्रम में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान श्री यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का हौसला बुलंद और मनोबल बढ़ा हुआ है। कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि, एक मासूम 14 वर्षीय छात्र के साथ जिस तरह की क्रूरता की गई, वह पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है।सांसद ने कहा कि बिहार में लगातार हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विशेष रूप से यादव, दलित और अतिपिछड़ा समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि ईशांत उर्फ छोटू के हत्यारों को हर हाल में सजा दिलाई जाएगी।इसके लिए वे सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है, लेकिन कोई भी दोषी कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। मौके पर सांसद ने मृतक के पिता राम प्रीत राय, माता तथा दादा कमल राय से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान माकपा नेता अर्जुन राय, राजद नेता कौशलेंद्र यादव, अखिलेश राय, मुखिया पति कुंदन कुमार, रंजीत राय, उपेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे।

छह कमरा और एक शिक्षक के सहारे खुलेगा विद्यापतिनगर में डिग्री कॉलेज, नहीं मिली जमीन, विद्यापति प्लस टू में होगा संचालित

फोटो – राजकीय डिग्री कॉलेज।

विद्यापतिनगर (एनएसबी)। प्रखंड में डिग्री कॉलेज बुधवार से संचालित किया जाना है। जिसके लिए अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सका है। विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर के परिसर में प्रशासनिक निर्देश पर मिले छह कमरा में चालू किया जाना है। जिसमे अभी तक मात्र एक शिक्षक पोलिटिकल साइंस में मिला है। कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि अभी छह कमरा एवं एक शिक्षक मिला है। सूची में 103 छात्र के जगह 60 छात्रों का नामांकन हुआ है। एक स्टाफ, एक सुरक्षा कर्मी और एक सफाई कर्मी मिला है। कॉलेज के संसाधन में बेंच डेस्क, कंप्यूटर आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था पूर्व के विद्यालय से जुड़ा है। वही विद्यालय तक पहुँचने का मुख्य मार्ग से सड़क बनी है। प्राचार्य ने बताया की कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिला है। बांकी सभी व्यवस्था में धीरे धीरे सुधार हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button