सर्वजन समाज की सामाजिक शांति समिति की बैठक में चेहल्लुम पर्व शांति सद्भाव उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय

देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना, संविधान लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता सम्मान न्याय हेतु देश बचाओ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत - किरण देव यादव

सर्वजन समाज की सामाजिक शांति समिति की बैठक में चेहल्लुम पर्व शांति सद्भाव उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय

देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना, संविधान लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता सम्मान न्याय हेतु देश बचाओ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया, अलौली: सामाजिक संगठन सर्वजन समाज का शांति समिति की बैठक अलौली प्रखंड अंतर्गत सहसी पंचायत के गांव में हुआ जिसकी अध्यक्षता सर्वजन समाज के सूत्रधार समाजसेवी किरण देव यादव ने किया।
रविवारीय बैठक में सर्वजन यादव समाज ने एम वाय समीकरण के साथ शोषित पीड़ित वंचित दलित अल्पसंख्यकों की एकता एकजूटता मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में सामाजिक एकता एकजूटता समरसता सम्मान बंधुता धर्मनिरपेक्षता न्याय संविधान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। तथा देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की भावना युवाओं में जागृत करने हेतु देश बचाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेघौना के पूर्व सरपंच पुत्र की हत्या होने पर घटना की घोर निंदा किया गया एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तथा 25 लाख रुपया मुआवजा देने एवं न्याय देने की सरकार व प्रशासन से मांग किया।
बैठक में चुहल्लम पर्व की अग्रिम मुबारकबाद दी गई। सर्वजन मिलकर पर्व को शांति उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वजन यादव समाज की कमेटी गठन करने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
बैठक में किरण देव यादव, अशोक यादव, चीनी लाल यादव, राजकुमार यादव, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद सुलेमान, सुरेंद्र मंडल, दिनेश शाह, किशोर राम, सोहन सदा, पप्पू यादव आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button