आगामी पांच दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बर्षा के है आसार

आगामी पांच दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बर्षा के है आसार

जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर : 26 से 30 अगस्त के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार जिलों में कई स्थानों पर 27-28 अगस्त के आसपास हल्की से मध्यम बर्षा हो सकती है. गोपालगंज, सिवान, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ स्थानों पर गरज- चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 50 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से पूर्वी दिशा से औसतन 05 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button