मंहगाई सहित अन्य मांगों को लेकर सीपीएम का धरना प्रदर्शन

मंहगाई सहित अन्य मांगों को लेकर सीपीएम का धरना प्रदर्शन

जे टी न्युज, सहरसा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम सौर बाजार अंचल कमेटी के आह्वान पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सौर बाजार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। पार्टी नेता कामरेड। केशव कुमार की अध्यक्षता एवं कामरेड कुलानन्द कुमार के संचालन में चले धरना प्रदर्शन को संबोधित करते सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने केन्द्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते कहा कि दोनों ही सरकार जनविरोधी है। किसान मजदूर छात्र युवा महिला सहित सभी वर्ग के लोग मंहगाई वैरोजगारी और भ्रष्टाचारी से त्राहिमाम है। जनता उपयोगी तमाम वस्तुओं की कीमत आसमान पर है। चीनी सरसों तेल प्याज दाल मसेला सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमत किसान मजदूर एवं मध्यम वर्ग के लोगों को भोजन करने पर आफ़त और संकट पैदा कर दिया है। मंहगाई से आमजन त्रस्त है और सरकार मस्त है। पेट्रोल में ईथनोल की मिलावट गाड़ियों को बर्बाद कर रही है। देश के अन्दर मेहनतकश कमेरा वर्ग परेशान हैं और कारपोरेट धरना मालामाल है। पार्टी जिला सचिव ने बिहार सरकार को भी आरे हाथों लेते कहा बिहार की बुलडोजर सरकार ग्रामीण लोगों टैक्स लगा कर अन्याय कर रही है। इनके कथनी और करनी में फर्क है। बेसरा और दखल दिहानी योजना फेल है। भूमिहीन परिवारों को वास व आवास नहीं मिल रहा है। पर्चा धारियों को पर्चा की जमीन पर दखल दिहानी के बदले बेदखल कराया जा रहा है। प्रशासनिक लोगों के यहां पीड़ित दौर रहा है कोई सुनने वाला नहीं है। सबका साथ सबका विकास महिला सम्मान की बात बेमानी हो रही है। उन्होंने जोर देते कहा कि सरकार अगर मंहगाई वैरोजगारी और भ्रष्टाचारी पर रोक नहीं लगाई और अपने घोषणानुरूप भूमीहीनों को वास व आवास तथा पर्चा धारियों को पर्चा की जमीन पर दखल दिहानी नहीं दिलाया गया तो सीपीएम बड़ी लड़ाई लड़ेगी और सरकार को बाध्य कर देगी।
सभा के अन्त में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा 10 सुत्री मांगों का स्मार पत्र आर ओ को देते वार्ता किया गया और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। वहीं कार्यालय आने के बाद भी अंचलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधियों से बगैर वार्ता किए चलें जाने उनकी क्षेत्र की जनता के प्रति उनके उदासीनता को उजागर करता है सीओ के द्वारा आम जनता की भावना का जो अनादर किया गया उसकी प्रतिनिधि मंडल तीव्र निन्दा करती है।
सभा को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड ब्यास प्रसाद यादव, अंचल सचिव कामरेड रमेश यादव, पार्टी नेता व नौजवान सभा के जिला सचिव कामरेड कुलानन्द कुमार, किसान सभा के अंचल सचिव कामरेड केशव कुमार, अंचल अध्यक्ष दयानंद यादव, धीरेन्द्र यादव,खेतिहर मजदूर यूनियन के नेता पवन सादा, रामी यादव, जलो रजक, वृहस्पति राम, बलराम यादव,हकरी देवी, जुबेर आलम,हकरी देवी सुनिता देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button