राखी के धागे में बंधा सद्भाव, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

राखी के धागे में बंधा सद्भाव, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

जे टी न्यूज, जोगबनी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जोगबनी में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जेनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी जनाब खुर्शीद खान की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता निभाया। इस आत्मीय पल ने गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूत मिसाल पेश की।
राखी बंधवाने के बाद खुर्शीद खान ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि उनके स्नेह, सम्मान और अपनापन ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुःख में अपनी बहनों के साथ खड़े रहेंगे।


उन्होंने स्वीटी झा, प्रियंका भगत, सविता झा, सविता साह, रत्ना, उषा दीदी, मीता और रिंकू के साथ ऑनलाइन जुड़ी रूचि व प्रीति के प्रति विशेष आभार जताया। रक्षाबंधन का यह आयोजन प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दे गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button