श्री बालेश्वर राय, सेवा निवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी के निधन पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में शोक सभा का आयोजन
श्री बालेश्वर राय, सेवा निवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी के निधन पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में शोक सभा का आयोजन

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में शोक सभा का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्री बालेश्वर राय, सेवा निवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी का देहावसान विगत 29-08-2026 को गया। प्रधानाचार्य ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्री बालेश्वर राय के निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक व्याप्त है। वे बड़े ही मिलनसार एवं सहयोगी प्रवृत्ति के थे ।उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने दायित्वों का निर्वहन प्राणपन से किया। उनका देहावसान से अपूर्णीय क्षति पहुंची है।
इस अवसर पर डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ देवकांत, डॉ रीता चौहान, डॉ रोहित प्रकाश, डॉ जावेद अनवर, डॉ अखिल वर्मा, डॉ रीना कुमारी, डॉ शिवानंद पटेल, डॉ दिनेश्वर राय, डॉ सफवान सफवी, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ श्वेता दुबे, डॉ प्रिया दुबे, डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ उमाशंकर साह, डॉ रविश कुमार, डॉ शिवराज सहाय, डॉ रीना दुबे, डॉ जितेन्द्र प्रसाद, डॉ चांदनी रानी, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ कौशलेंद्र झा, डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ आलोक कुमार, डॉ रामदयाल सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, श्री योगेन्द्र राय, श्री शशिशेखर प्रसाद यादव, श्री प्रमोद कुमार, श्री संजीव कुमार सिंह, मंतोष कुमार, रौशन कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
