एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय में मनाया गया ग्लोबल हैंडवाश डे
स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन का आधार: डॉ. अभयेन्द्र प्रसाद
एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय में मनाया गया ग्लोबल हैंडवाश डे
स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन का आधार: डॉ. अभयेन्द्र प्रसाद

जे टी न्यूज,
चकिया: चकिया अनुमंडल स्थित एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ग्लोबल हैंडवाश डे (विश्व हाथ धुलाई दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. अभयेन्द्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवन में हाथों की सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अभयेन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। हाथों की नियमित सफाई कई बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार दिनकर ने कहा कि हाथ हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और बाहरी वस्तुओं के संपर्क में आने के कारण इनके माध्यम से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसलिए हाथों को स्वच्छ रखना आवश्यक है। उन्होंने नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने की आदत अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अरशद खान, इतिहास विभाग के डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. रमाकांत पांडेय, संतोष आनंद, डॉ. सुमनलाल रॉय, डॉ. रीता कुमारी, पी.एन. शर्मा, डॉ. श्रवण मोदी, अजय कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद यादव, मुस्कान कुमारी, दीपिका कुमारी और रिंकू कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ आदतों को अपनाकर बीमारियों से बचाव का संदेश देना था।


