दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को मधुबनी पुलिस कटिबद्ध
पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर पुलिस की चाक चौबंध सुरक्षा
दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को मधुबनी पुलिस कटिबद्ध
पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर पुलिस की चाक चौबंध सुरक्षा

जे टी न्यूज,मधुबनी
मधुबनी पुलिस दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह कटिबद्ध है। जिले के सभी पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी (Magistrates), पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं।
महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा हेतु प्रमुख पंडालों के पास सादे लिबास में महिला/पुरुष पुलिस बल सक्रिय रहेगा।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल स्तर पर त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को 24×7 अलर्ट पर रखा गया है।
जिले के प्रमुख चौक-चौराहों तथा पूजा पंडालों में CCTV कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्मों की निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट, फर्जी खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ IT एक्ट एवं बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गा पूजा पर्व के दौरान पंडालों, मेलों एवं पूजा स्थलों पर डीजे (DJ) बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित पूजा समिति एवं डीजे संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उपकरण जब्त किए जाएंगे।
मधुबनी पुलिस सभी जिलावासियों से अपील करती है कि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें।


