दिव्यांगजन कल्याण समिति के सिस्ट मंडलों की बैठक आयोजित

दिव्यांगजन कल्याण समिति के सिस्ट मंडलों की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, खगड़िया: दिव्यांगजन कल्याण समिति के सिस्ट मंडलों का एक मासिक बैठक रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में किया गया जिसमें दिव्यांग जनों की समस्याओं के ऊपर गंभीर चर्चा की गई इस अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि आए दिन दिव्यांग जनों के साथ हो रही समस्या का समाधान संगठन के पहले प्राथमिकता है उसे हर स्तर पर हल किया जाएगा उसे हर स्तर पर हल करना संगठन के कार्यकर्ता का परम कर्तव्य है आए दिन दिव्यांगजनों के साथ राशन कार्ड दिव्यांग जनों के बैटरी चलित में साइकिल में परेशानी का सामना अक्सर सुनने को मिलता है जिनके ऊपर अधिकारी को ध्यान देने की आवश्यकता है इस अवसर पर संगठन के विनय कुमार मिश्रा संदीप कुमार बृजेश कुमार अंशद आलम प्रीतम कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूदथे

Related Articles

Back to top button