शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या! कुएं से बरामद हुआ अपहृत महिला का शव रोहतास में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)एन बाबा :रोहतास जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी से अपहृत महिला नीलू पटेल का शव पुलिस ने डगरा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने भदोखरा गांव निवासी रवि पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *शादी का दबाव बना हत्या की वजह* इस मामले में प्रेसवार्ता के दौरान **अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)सासाराम-1 विप्लव कुमार** ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, नीलू पटेल की हत्या उसके प्रेमी ने अपने सहयोगियों की मदद से की थी। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और शादी करने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। *अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी* एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। महिला का शव कुएं से बरामद होने और हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अब पुलिस की जांच का केंद्र घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान उनकी गिरफ्तारी और वारदात से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करना है।
रोहतास में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी
शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या! कुएं से बरामद हुआ अपहृत महिला का शव
रोहतास में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)एन बाबा :रोहतास जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी से अपहृत महिला नीलू पटेल का शव पुलिस ने डगरा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने भदोखरा गांव निवासी रवि पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
*शादी का दबाव बना हत्या की वजह*
इस मामले में प्रेसवार्ता के दौरान **अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)सासाराम-1 विप्लव कुमार** ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, नीलू पटेल की हत्या उसके प्रेमी ने अपने सहयोगियों की मदद से की थी। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और शादी करने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
*अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी*
एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

महिला का शव कुएं से बरामद होने और हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अब पुलिस की जांच का केंद्र घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान उनकी गिरफ्तारी और वारदात से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करना है।

