जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रथम बैच का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
जनसंख्या परिगणन की प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों से अवगत हुए पदाधिकारी एवं कर्मी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रथम बैच का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
जनसंख्या परिगणन की प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों से अवगत हुए पदाधिकारी एवं कर्मी

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणन) की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं शासकीय सेवकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को अनुमंडलीय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता, जिला अपर जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या परिगणन से संबंधित विभिन्न कार्यों, प्रक्रियाओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं शासकीय सेवकों को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


