डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह बने सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख, शिक्षाविदों ने दी बधाई

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार दिनकर ने कहा—शालीनता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं डॉ. सिंह

डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह बने सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख, शिक्षाविदों ने दी बधाई

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार दिनकर ने कहा—शालीनता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं डॉ. सिंह

जे टी न्यूज,
चकिया (पूर्वी चंपारण): एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय, चकिया के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह को सामाजिक विज्ञान संकाय का प्रमुख बनाए जाने पर शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

इस अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन, नीदरलैंड के भारतीय सदस्य डॉ. रंजीत कुमार दिनकर ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए कहा कि प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह वास्तव में इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अनेक महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया है और प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया है। वे अंतर्मुखी शालीनता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता के धनी हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का सजगता और कुशलता से निर्वहन करेंगे।

डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर डॉ. रमाकांत पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. सुमन लाल राय, डॉ. दिगंबर झा, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार मोदी, संतोष आनंद, अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार, मोहम्मद रियाज आलम, मोहम्मद वसीम अंसारी, विपिन कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button