चोरी के जेवरात बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
चोरी के जेवरात बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
जे टी न्यूज, पुरैनी (मधेपुर)

थाना क्षेत्र के औराय वार्ड संख्या सात निवासी अनिल पासवान के घर से जेवरात चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औराय निवासी बमबम शर्मा के पुत्र निर्मल कुमार और विजय पोद्दार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अनिल पासवान के घर से सोमवार की शाम जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए जेवरात अभिषेक कुमार के पास बेच दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक कुमार की दुकान पर छापेमारी कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिया। मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

