अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन कार्यालय द्वारा विभिन्न स्थलों पर की गई सघन छापेमारी एवं निरीक्षण

अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन कार्यालय द्वारा विभिन्न स्थलों पर की गई सघन छापेमारी एवं निरीक्षण

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने तथा इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा द्वारा विभिन्न स्थलों पर गुरुवार को सघन छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण कर अवैध खनन की गतिविधियों की जांच की गई। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में खनन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए।


जिला खनन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अवैध खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं राजस्व हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button