रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपित गिरफ्तार
बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई, एक कार और मोटरसाइकिल भी जब्त
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपित गिरफ्तार
बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई, एक कार और मोटरसाइकिल भी जब्त

जे टी न्यूज,
रौतारा:
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रौतारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की टीम के सहयोग से पुलिस ने पलटनिया चौक के समीप छापेमारी कर 615 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना गांव निवासी छोटू पासवान, पिता राजेंद्र पासवान, मोनू पासवान, पिता सुरेन पासवान, श्याम किशोर पासवान, पिता दशरथ पासवान तथा ज्योतिष पासवान, पिता अमर पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार और एक एमटी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद स्मैक को दंडाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इस अभियान का नेतृत्व रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने किया। कार्रवाई में थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के पदभार संभालने के बाद से क्षेत्र में स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है।



