अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में वीमेंस कॉलेज विजयी

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर ने एपीएसएम कॉलेज, बरौनी को 1-0 से हराया; दो दिवसीय प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीमें ले रही हैं भाग

अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में वीमेंस कॉलेज विजयी

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर ने एपीएसएम कॉलेज, बरौनी को 1-0 से हराया; दो दिवसीय प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीमें ले रही हैं भाग

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल एवं संस्कृति विभाग के पत्र के आलोक में वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के नेतृत्व में अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता तथा खेल एवं संस्कृति विभाग की प्रभारी डॉ. संगीता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन भी हुआ।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। प्रतियोगिता में वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर, मिल्लत महाविद्यालय तथा एपीएसएम कॉलेज, बरौनी सहित विश्वविद्यालय की चार महाविद्यालयीय टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर और एपीएसएम कॉलेज, बरौनी की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में वीमेंस कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएसएम कॉलेज को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वीमेंस कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता में अपनी आगे की भागीदारी के लिए मजबूत शुरुआत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. शालिनी कुमारी, जिला खेल संरक्षक डॉ. एन.के. आनंद, विश्वविद्यालय के चयनकर्ता मुकेश कुमार, संजीव कुमार एवं रंजन गांधी, अजीत कुमार, पिनाक पानी बोस सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button