प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन से बिहार की समाजवादी विरासत को अपूरणीय क्षति : आलोक कुमार मेहता

उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—शिक्षा, स्वतंत्रता संग्राम और समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय

प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन से बिहार की समाजवादी विरासत को अपूरणीय क्षति : आलोक कुमार मेहता

उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—शिक्षा, स्वतंत्रता संग्राम और समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय
जे टी न्यूज,


समस्तीपुर। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रोफेसर अजीत कुमार मेहता के निधन पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर बाला निवासी प्रो. मेहता का निधन समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की समाजवादी विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।

आलोक कुमार मेहता ने कहा कि प्रो. अजीत कुमार मेहता केवल एक सांसद नहीं थे, बल्कि वे शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आजाद दस्ता के सक्रिय सहयोगी के रूप में उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। बाद में बीआईटी मेसरा में प्राध्यापक के रूप में उन्होंने सैकड़ों युवाओं को शिक्षा प्रदान की और सांसद के रूप में समस्तीपुर की आवाज को संसद तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि प्रो. मेहता ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वे छठी लोकसभा में वर्ष 1978, सातवीं लोकसभा में वर्ष 1980 तथा 11वीं और 12वीं लोकसभा में क्रमशः वर्ष 1996 एवं 1998 में निर्वाचित हुए थे। वे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी और समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनका राजनीतिक जीवन सादगी, संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा का उदाहरण रहा। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन ने अपना एक अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।

प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, नगर प्रमुख जवाहरलाल राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, वरीय उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, जिला महासचिव लालबाबू महतो, वरीय नेता नंदकिशोर महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, मो. परवेज आलम, मो. तबरेज, पटोरी प्रमुख सुरेश राय, जितेन्द्र यादव, राकेश कुमार राय, रामविनोद पासवान, हरिश्चन्द्र राय, उमाशंकर यादव, मन्नू पासवान, जयशंकर राय, विजय कुशवाहा, सैयद फैसल आलम मन्नू, मो. सद्दाम, कर्पूरी ठाकुर, प्रो. सत्यनारायण राय, अर्चना अंजू, गुंजन देवी, सैयद नुरुजोहा कमाल आफो, मो. अजहर मिकरानी, मो. विक्की शेख, प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, विजेन्द्र राम, चमन यादव, प्रो. रजनीश कुशवाहा, रवि आनंद, जयशंकर ठाकुर, रामकुमार राय, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, रितेश कुमार पिंकू, जयलाल राय एवं मो. अमरोज सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button