ग्रामीण चिकित्सक संघ ने महागठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड अजय कुमार को किया समर्थन

 

जे टी न्यूज़

 

 

 

विभूतिपुर(समस्तीपुर)::- विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड अजय कुमार के साथ ग्रामीण चिकित्सक संघ की एक बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण चिकित्सक संघ ने अपने मांगों को रखा। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा कि आप सभी का मांग जायज है। सरकार आपलोगों को प्रशिक्षण दिलवा कर ठगने का काम किया है। हम आपलोगों की मांग को सदन में जोड़दार तरीके से रखेंगे। मौके पर प्रखंड सचिव डॉ. विष्णुदेव जी ,डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ.चंदन कुमार, डॉ. चंद्रशेखर, प्रमोद,डॉ. विनोद कुमार, डॉ.बबलू कुमार,डॉ. घूरन महतो,डॉ. उमेश झा,डॉ. मिथलेश कुमार आदि लोगों ने एक मत से कहा कि यही हमारा आवाज सदन के पटल पर रखेंगे। इसलिए इन्हें एक- एक मत हाशिया- हथौड़ा छाप पर लगाएंगे। विदित हो कि नेता लोग चुनाव के समय जो वादे करते हैं वह भूल जाते हैं।जिसका नतीजा आगे भुगताना भी पड़ता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button