राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बेतीया में निकला जूलूस ।

 

जेटी न्यूज

रवीश कुमार मिश्रा

बेतिया::- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति तथा सी आई टी यू एवं ए आई टी यू सी सहित 10 ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बेतिया में जुलूस निकाला गया । जुलूस तांगा यूनियन राज देवड़ी से निकल कर सोवाबाबू चौक , लाल बाजार , तीन लालटेन चौक , जनता सिनेमा चौक ,पुराना बस स्टैंड , शहीद चौक होते हुए शहीद पार्क में सभा में परिणत हो गई । शहीद स्मारक पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया ने स्मार पत्र लिया । सी आई टी यू , एटक , इंटक एवं किसान सभा के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी काला श्रम कानून एवं किसान विरोधी तीनों काले कानून की जबतक समाप्ति नहीं हो जाती , तबतक मोदी सरकार के दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा । आज जिले के गांवों में किसान हड़ताल तथा बेतिया शहर में भारी प्रदर्शन किया गया एवं सभा हुई । सभा को किसान सभा जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , ए आई के एस जिला मंत्री राधा मोहन यादव , एटक के राज्य नेता ओम प्रकाश क्रांति , सीटू जिला अध्यक्ष बी के नरुला , मंत्री शंकर कुमार राव , खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , नौजवान सभा के जिला मंत्री म.हनीफ , तांगा यूनियन के मंत्री नीरज वर्णवाल , इंटक नेता कलाम साहब , अंजारुल , जवाहर प्रसाद , आंगनवाड़ी , रसोइया , आशा के नेत्रियों ने भी संबोधित किया ।

 

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button