नौतन के बरदाहा में मिला एक अज्ञात वृद्ध का शव।

जेटी न्यूज।
नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के शक्ल बाबू के बगीचे के पास शुक्रवार सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया है। वही नौतन थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इसकी पहचान नहीं की है।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button