बरगांव पंचायत में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।

 

जेटी न्यूज

 

हसनपुर प्रतिनिधि:- प्रखंड क्षेत्र के बरगांव पंचायत के सामुदायिक विकास भवन में शुक्रवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया महाराज पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात निश्चय,जल-नल, गली-नली आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर उपस्थित सभी वार्ड सदस्य- सदस्या को आदेश दिया गया कि अपने-अपने वार्ड में अधूरा काम को जल्द से जल्द पूरा करें और प्रत्येक परिवार के हर घर नल का जल मुहैया कराया कराया जाए। कोई घर स्वच्छ पानी से वंचित नहीं रहे। वहीं मुखिया ने 3 दिन के अंदर कार्य पूरा कर मापी पुस्तिका पंचायत कार्यालय में समर्पित करने को कहा। वहीं जिन वार्डों में गली नली के काम आरंभ नहीं किया गया उसे 2 दिन के अंदर कार्य आरंभ करने को कहा। मौके पर पंचायत सचिव राजकुमार पासवान,उप मुखिया संजय शीतांशु,अनीता देवी,मिथिलेश पासवान,शोएब आलम,पूजा कुमारी, इंदु देवी,उदय शंकर पोद्दार,भोला यादव सहित कई वार्ड सदस्य व सदस्या मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button