भाजपा देश में नफ़रत की राजनीति कर रही है -मनोज मांगों को ले माकपा ने दिया राजनगर अंचल कार्यालय पर धरना

भाजपा देश में नफ़रत की राजनीति कर रही है -मनोज

मांगों को ले माकपा ने दिया राजनगर अंचल कार्यालय पर धरना

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) राजनगर अंचल कमिटि विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया, धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि आरएसएस भाजपा आम जनता की समस्याओं को दरकिनार कर हिंदू मुस्लिम के बीच तनाव पैदा कर देश में अशांति फैला रही है , महंगाई आसमान छू रही है, केंद्र सरकार सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों मे बेच रहा है, कॉर्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रखी है दूसरी तरफ संविधान को समाप्त कर मनु स्मृति लागू करना चाह रही है, लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है , सरकार के एजेंसी केग की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, लुट किया जा रहा है जनता के वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मोदी जी अनाप-शनाप बोल रहे हैं जिसे माकपा बर्दाश्त नहीं करेगी, माकपा जिला कमिटि सदस्य दिलीप झा ने कहा कि सभी भूमिहीन परिवार को 5 डिसमिल जमीन वासगीत पर्चा देने की मांग किया उन्होंने कहा की किसान और मजदूरों की हालात सबसे दयनीय है सुखार क्षेत्र घोषित करने सभी किसानों को डीजल अनुदान देने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग किया साथ ही किसानों को पैक्स सहित सभी तरह के श्रृण माफ करने की मांग किया, एडवा नेत्री रेखा देवी ने कहा कि मोदी जी के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जाता है उनके साथ बालात्कार कर हत्या कर दी जाती है और मोदीजी का ज़बान नहीं खुलता, माकपा नेता कैलाश पासवान ने कहा कि मोदी जी के राज में सबसे ज्यादा दलित -महादलित को पीटा जाता है उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है सभा को खातुन देवी, प्रमेशरी देवी, संजुला देवी ने सम्बंधित किया जब कि सभा की अध्यक्षता कैलाश पासवान ने की

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button