अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी प्रवेशोत्सव के रूप में निकाला गया


जेटी न्यूज

समस्तीपुर::-प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभागीय निर्देश के आलोक में प्रभात फेरी “प्रवेशोत्सव” के रूप में निकाला गया ।इसके तहत 8 तारीख से 20 तारीख तक अनामांकित और छिजीत बच्चों का सत्र 2021 -22 में नामांकन की शुरुआत की गई है। प्रभात फेरी में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वार्ड संख्या 1 से लेकर वार्ड संख्या 4 तक के सभी मुख्य मार्गों में नामांकन अभियान से संबंधित नारों को गुंजायमान किया।

इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण कुमारी ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया ।उन्होंने कहा कि आज बेटियां अंतरिक्ष को लांग चुकी है, ट्रेन, सेना, हवाई जहाज और ना जाने किन-किन जगह पर अपनी पहचान बना चुकी है। इसलिए हिम्मत हौसला को बुलंद रखना है और नई ऊंचाई को प्राप्त करना है।

कार्यक्रमकी शुरुआत रूपा के द्वारा स्वागत गीत से किया गया।इसके बाद शिक्षिका बिभा कुमारी ने महिलाओं की संघर्ष यात्रा एवं दुनिया में आज की तिथि को महिला दिवस मनाने की महत्ता से परिचय कराया।कार्यक्रम में कुमारी रेणु,राशदा फर्रुख,बिमला कुमारी ने भी अपना विचार व्यक्त किया।छात्राओं में सुमन,सोनम,रुपए,रिया,इसरतआदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका कंचन कुमारी ने किया।

Related Articles

Back to top button