दहेज दानव ने विवाहिता की हत्या कर, शव को रात के अंधेरे में ही जला दिया।

बेतिया।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के, अमवा मझार गांव में, रात्रि के समय एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने मामला सामने आया है, विवाहिता का नाम, अमरावती देवी बताया गया है, इस संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि मृतक के भाई तथा कुमारबाग ओपी क्षेत्र के बिशुनपुर रघुनाथ ,वार्ड नंबर 10 निवासी, मनोहर महतो ने मुफस्सिल थाने में, इस संबंध में एक आवेदन दिया है, आवेदन में, मनोहर महतो ने बताया है कि उसकी बहन की शादी 18 वर्ष पूर्व अम्वामझार के पन्नालाल महतो से हुई थी, दोनों के दांपत्य जीवन में दो लड़का और एक लड़की थी, ससुराल वाले उसके बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, इस संबंध में, कई बार पंचायती भी हुई थी ,मनोहर ने बताया कि उसकी बहन ने उसके फोन पर बताई थी कि ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं, लेकिन भतीजी की शादी में व्यस्त रहने के कारण उस पर ध्यान नहीं दिया गया,बहन के घर नहीं जा सका, इसी बीच, रात्रि करीब 8:00 बजे बहन के पड़ोसी ने फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी ,सूचना मिलने पर ,उसके घर हमलोग गए तो ससुराल वालों ने रात में ही शव को जला दिया था, और सारे सबूतों को समाप्त कर दिया था,इस तरह की घटनाएं दिन प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही हैं ,मगर पुलिस प्रशासन है कि मूकदर्शक बना रहता है ,घटना घट जाने के बाद ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंचती है, जब तक सब कुछ समाप्त हो गया रहता है। दहेज दानव के द्वारा इस तरह की क्रूर हत्या करना और उसके परिजन को बगैर सूचना दिए ,रात के अंधकार में शव को जला देना एक गंभीर मामला है ,इस पर पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय के शरण में ,इसको मौत की सजा होनी चाहिए।
Edited By :- savita maurya 


