फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके मे फैली सनसनी।





जेटी न्यूज मधुबनी।

एक बड़ी खबर जयनगर से आ रही है जहाँ एक युवक का फंदे से लटकता मिला शव ,  ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित गढ़ी टोल मे शुक्रवार को पंखे से लटककर एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त युवक कि पहचान सुपौल जिले निर्मली निवासी रविन्द्र कुमार के रुप मे किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जयगर स्थित एक होटल मे बेटर का कार्य करता था और गड़ही टोल स्थित इस मकान मे किराया पर रहता था। आत्महत्या माने जा रहे इस मामले मे आर्थिक तंगी एक बडा़ कारण बताया जा रहा है। कोरोना लौकडाउन को लेकर फिलहाल करीब एक महीने से इलाके के सभी होटल बंद है। ऐसी स्थिति मे इन होटलो मे कार्यरत कामगारो को आर्थिक चुनौती का सामना करना पर रहा है।इलाके मे काफी संख्या मे लोग जन वितरण प्रणाली से वंचित है। नतीजा ऐसे लोगो को अनुदानित खादान्न भी नही मिल रहा है। पुलिस सूत्र ने बताया कि प्रारम्भिक अनुसंधान मे आत्महत्या दिख रहे इस मामले के अन्य पहलुओ की जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button