मूर्ति तस्कर के द्वारा बहुमूल्य मूर्ति के साथ पुलिस ने अपराधी सहित एक मोटरसाइकिल को किया जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया।
पुलिसअधीक्षक, पश्चिम चंपारण को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ,गौनाहा थाना के क्षेत्र अंतर्गत गौनाहा रेलवे स्टेशन के नजदीक मूर्ति तस्कर द्वारा बहुमूल्य धातु की बनी मूर्ति का तस्करी/ बिक्री किया जा रहा था, प्राप्त सूचना के आलोक में, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा अपने कुशल निर्देशन में, थाना अध्यक्ष, गौनहा थाना को नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पूर्व में स्थित गौनाहा -सहोदरा सड़क से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को बहुमूल्य धातु से बनी पीले रंग का एक बुद्ध प्रतिमा ,(वजन11.666किलोग्राम) एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, इस संबंध में, गौनाहा थाना कांड संख्या 114/ 21 दिनांक 12/6/ 2021धारा 411/413/414 भारतीय दo स o एवं 30(i)30( ii) ancient momentum and archaelogical sites and remains act1958 अंकीत किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण: –
1.केदार महतो, उम्र 35 वर्ष,
पिता,शेषनाथ महतो,साकिन, धूमनी परसा,थाना, मटियारिया, जिला, पश्चिम चंपारण ,बेतिया।
2.रामचरण दिशवा,उम्र,40 वर्ष, रामभरोष दिश्वा,साकिन,धुमनी परसा, थाना,मटियारियां,जिला,पश्चिम चंपारण।
छामेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:-
1. पुo आ o नि o राजीव नंदन सिन्हा, थानाअध्यक्ष, गौनाहा।
2. सo आरक्षी निरीक्षक,उपेंद्र सिंह,गौनाह थाना।
3. गौनाहा थाना रिजर्व गार्ड।
Edited By :- savita maurya 


