इलाके के बड़े जमींदार छोटे प्रसाद सिंह-किरण शाही पर भूहदबंदी कानून के तहत मुकदमा दर्ज करें जिला पदाधिकारी-माले

जेटी न्यूज मधुबनी।

हरलाखी प्रखंड अंतर्गत सोनई गांव में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का पंचायत स्तरीय कन्वेंशन सोनई मध्य बिद्धालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। हरलाखी प्रखंड माले सचिव मदन चंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित कन्वेंशन को भाकपा-माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, प्रेम कुमार झा, श्याम पंडित,बेचन राम वगैरह ने संबोधित किया। कन्वेंशन में भूमि आंदोलन, गरीब बसाओ आंदोलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के सवालों पर आंदोलन को शक्तिशाली बनाने का निर्णय लिया गया। मंहगाई के खिलाफ 30 जून को बेनीपट्टी अनुमंडल पर प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने का योजना लिया गया।कन्वेंशन में इलाके के सबसे बड़े जमींदार, सैकड़ों एकड़ जमीन के मालिक छोटे प्रसाद सिंह किरण शाही पर भूहदबंदी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग पर आंदोलन विकसित करने का संकल्प लिया गया।कन्वेंशन में नावालिग व अविवाहित किरण कुमारी को किरण कुमारी देवी ने नाम से किये गये फर्जीवाड़ा जो भूहदबंदी कानून को धोखा देने और भूमि चोरी से संबंधित है, की जांच कराने एवं फर्जीवाड़ा बाली जमीन को सरकारी जमीन के दायरे में लाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button