पलनवा थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपने घर में ही बकरीद का नमाज अदा करने का किया आग्रह

पलनवा थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपने घर में ही बकरीद का नमाज अदा करने का किया आग्रह
जेटी न्यूज

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- प्रखंड क्षेत्र के पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से थाना क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद उल जोहा (बकरीद) का नमाज अपने घर में ही अदा करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। और कहीं भी किसी तरह का उपद्रव होता है तो तुरंत थाना को सूचित करें। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में धार्मिक जगह पर इकट्ठा होकर नमाज़ अदा करना दंडनीय अपराध है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दें और किसी भी बीमारी या अनहोनी घटना को आमंत्रित न करें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button