महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन और सड़क जाम





जेटी न्यूज,रामगढ़वा
डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो. मुसा मियां के नेतृत्व में कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को हनुमान मंदिर चौक पर धरना प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक एनएच 28 ए को जाम कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। सड़क जाम करने से एनएच 28 ए पर दोनों तरफ गाड़ियों की ताता लग गई और चिलचिलाती धूप में यात्री परेशान होते रहे। वही स्कूली बच्चों की गाड़ी भी कुछ देर के लिए बाधित हुई थी। मौके पर राजद कार्यकर्ता व पूर्व मुखिया तथा पूर्व प्रमुख पति प्रेम यादव, राजू सिंह, मो. कमरूदीन मंसूरी, नारद यादव, मुकेश यादव,राजेश यादव,जय किशोर यादव तथा भुवन यादव सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button