मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड स्थित भाजपा नेता विभात कुमार के आवास पर भव्य स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड स्थित भाजपा नेता विभात कुमार के आवास पर भव्य स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

जे टी न्यूज़, मुजफ्फरपुर

आज मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड मे स्थित विभात कुमार के आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विभात कुमार को प्रदेश कला संस्कृति के प्रकोष्ठ प्रवक्ता बनाए जाने पर रंजन कुमार ओझा के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के नेता रंजन कुमार ओझा ने विभात कुमार को अंग वस्त्र पुष्प एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता रंजन कुमार ओझा ने कहा कि भाई विभात कुमार को प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह और खुशी है कि सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास को साथ लेकर चलते हैं। इस समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता नेता राकेश पटेल ,दिनेश चौधरी, रमन मिश्रा ,आकाश गुप्ता ,मृत्युंजय पासवान, कमलावती देवी ,अन्नु कुमारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button