मधुबनी शहर की समस्याओं का निदान प्राथमिकता-इंद्रशेखर मतदाता सम्मान समारोह आयोजित
मधुबनी शहर की समस्याओं का निदान प्राथमिकता-इंद्रशेखर
मतदाता सम्मान समारोह आयोजित
प्रो अरुण कुमार/ जेटी न्यूज

मधुबनी। मेयर प्रत्याशी इंद्रशेखर झा के द्वारा एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि को इंद्रशेखर झा के द्वारा मिथिला परंपरा अपने समर्थन को पाग़ दोपटा से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में मतदाता मौजूद थे। सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए इंद्रशेखर झा ने कहा कि मधुबनी में मुख्य मुद्दा जो शहर में जलजमाव, घूमने का पार्क, बच्चे को खेलने के लिए स्टेडियम है वह भी अतिक्रमण का शिकार है और आए दिन मधुबनी शहर में प्रतिदिन जाम लग जाता है तो मैं इन्हीं समस्याओं को लेकर चुनाव के क्षेत्र में आए हैं।

सभी मतदाताओं को कहा कि मधुबनी में जो भी समस्या रहती है हम उससे उठाते रहते हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जितने भी गरीब लोगों हैं उनके पास रहने का घर नहीं है उन्हें पक्के का घर जो पीएम आवास उसे दिलवाया जाएगा। सभी माताओं को कहना चाहते है की सिर्फ हमको एक बार सेवा करने का मौका दे। इस मौके पर सुनील कुमार नायक,संतोष कुमार,सुरेश चंद झा,चंद्र कांत ठाकुर, मो अबुल ईनाम, धर्मवीर शाह, विजय भगत,रौशन स्वर्णकार, धिरेंद झा, सुशील मुखिया,अंकन कुमार, मो जमाल, विशाल पंजियार एवं अन्य थे
