भाजपा के विरुद्ध जबर्दस्त जन आक्रोश : अवधेश कुमार
भाजपा के विरुद्ध जबर्दस्त जन आक्रोश : अवधेश कुमार
जे टी न्यूज़

भागलपुर : दो दिनों से लगातार भागलपुर जिला के नाथनगर/चम्पानगर में माकपा की ओर से डोर टू डोर कोष संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व सीपीआई (एम) केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, जिला मंत्री दशरथ प्रसाद साह, भागलपुर लोकल कमिटी सचिव मनोहर मंडल, जिला कमिटी सदस्य अरुण मंडल , युवा नेता फैयाज़ समेत अन्य कई पार्टी कार्यकता कर रहे थे।

अवधेश कुमार ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा आम लोगों ने उत्साह के साथ आर्थिक सहयोग किया। भाजपा की कारपोरेट- साम्प्रदायिक गठजोड़ के विरुद्ध जबर्दस्त जन आक्रोश। कल भागलपुर जिला के दूसरे इलाके में कोष संग्रह अभियान चलाया जाएगा।
