श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीओ एवं डीएसपी ने किया कमला नदी स्थल का निरीक्षण

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीओ एवं डीएसपी ने किया कमला नदी स्थल का निरीक्षण

जे टी न्यूज़/संटू नायक


जयनगर। श्रावणी मेला से पूर्व कमला बराज के समीप कमला नदी में स्नान स्थल का अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर विप्लव कुमार के नेतृत्व मे निरीक्षण किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर विप्लव कुमार और सिचाई विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार एवं कनीय अभियंता के मौजूदगी में जल भरने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए स्थल का समीक्षा कर कई दिशा निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिए। जैसे असुरक्षित स्थानों को घेराबंदी कर लाल कपड़ा लगाने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों स्नान करने के लिए निर्देशित करने के लिए बैनर लगाने के अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार करने साथ साथ कई दिशा निर्देश जारी किया गया।
स्थल पर भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राउत श्रावणी मेला समिती के मनोज चौधरी रंजीत राय अजय कुमार पंकज कुमार के अलावे कई लोग मौजूद थे। ज्ञात हो कि श्रावण मास लाखों की संख्या में कमला नदी से जल भर कर कपालेश्वर स्थान एवं शिलानाथ स्थान तथा कई धार्मिक स्थानों पर जलाभिषेक करने हेतु लोग जाते हैं।

Related Articles

Back to top button