आम जनता सावधान झाझा उप चेयरमैन की बाइक हुई चोरी

आम जनता सावधान झाझा उप चेयरमैन की बाइक हुई चोरी

झाझा के आम जनता अपनी सामान की सुरक्षा खुद करें

जे टी न्यूज/ब्रह्मदेव प्रसाद यादव , बलजीत कुमार पासवान

झाझा: झाझा थाना क्षेत्र , झाझा नगर परिषद में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ते ही जा रही है, यहां के प्रतिनिधि के बयान के अनुसार यहां के युवा वर्ग नशा के दलदल में फंस चुके हैं, नशा करने के लिए, नशा की सामान की जरूरत पड़ती है, जैसे ड्रग्स कोकीन, गांजा शराब, इसके लिए रुपये से खरीदने होते हैं, रुपए आखिर आएंगे कहां से, घर से रुपया मिल नहीं पाता है तो आज के युवा के कुछ बच्चे चोरियां करने लगे हैं, इसका परिणाम है कि दिन पर दिन चोरी की घटना बढ़ते ही जा रही है, चोरी के कितने घटनाएं होती है परंतु थाने तक ज्यादातर मामले नहीं जा पाते हैं कारण झाझा के प्रशासन कितने सजग हैं झाझा के जनता को भली-भांति पता है, कुछ घटनाएं प्रतिष्ठित व्यवसाई व्यक्ति की बाइक चोरी होती है, प्रतिष्ठित उपचेयरमैन की बाइक चोरी होती है तब मामला मीडिया में आता है, उन गरीबों का खबर मीडिया में नहीं आ पाता क्योंकि सूचना मीडिया तक नहीं पहुंच पाती, सोहजाना में बच्चे देने वाली दुधारू गाय की चोरी हो जाती है, रेलवे क्वार्टर में चोरी हो जाती है,

झाझा प्रशासन यदि चाहे तो यह सब जो आज के युवा पीढ़ी गलत राह पर चलकर गलत काम कर रहे हैं प्रशासन इस पर लगाम लगा सकती है, झाझा उप चेयरमैन विपिन शाह कहते हैं यहां के प्रशासनिक अधिकारी जानते हुए भी गहरी नींद में सो रही है सब जानते हुए भी कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है प्रशासन की यह बड़ी लापरवाही है, उप चेयरमैन के बयान के अनुसार यहां के नगर परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कुछ काम कर रही है बाकी सब बेकार हैं ऐसे में कैसे जांच की जाएगी यह भी एक लापरवाही है क्योंकि यह सीसीटीवी रखरखाव की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है, झाझा थाना अध्यक्ष यहां के जनप्रतिनिधियों से आशा रखते हैं आप सहयोग करें हम भी सहयोग करेंगे, परंतु यहां के बड़े बाबू का क्या कहना यहां के जनप्रतिनिधियों का सुरक्षा नहीं तो आम आदमियों का क्या होगा, यहां के प्रशासन से कहना चाहते हैं कि आप जाग जाएं नहीं तो हम सब प्रतिनिधि मिलकर एक निर्णय लेंगे आगे क्या करना है

Related Articles

Back to top button