रिक्शा मजदूर सभा कार्यालय पर सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने झंडोत्तोलन किया

रिक्शा मजदूर सभा कार्यालय पर सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने झंडोत्तोलन किया
जे टी न्यूज

बेतिया: जश्न ए आजादी के 77 वें सालाना अवसर पर बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा कार्यालय पर सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने झंडोत्तोलन किया । इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 90 साल के संघर्ष के बाद 1947 में हमें आजादी मिली । ब्रिटिश साम्राज्यवाद को देश से हटाने की लड़ाई के दौरान लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी । हजारों ने फांसी के तख्तों को चूमा । जिसमें अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव, अशफाक उल्लाह खां, रौशन सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, खुदीराम बोस, शहीद ऊधम सिंह अग्रणी श्रेणी में आते हैं।


आज मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में लगी हुई है। नफरत की बीज बोई जा रही है। मोदी की डबल इंजन की सरकार द्वारा मणिपुर के कुकी समुदाय के दो औरतों के साथ जिस दरिंदगी से निर्वस्त्र कर उसके वक्ष और अति संवेदनशील स्थानों में उंगलियां लगाई गई । सड़कों पर दौड़ाया गया । हजारों लोगों की मौजूदगी में दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई । लेकिन प्रधानमंत्री कारवाई करने को तैयार नहीं हैं। हरियाणा के मेवात में भाजपा सरकार द्वारा सुनियोजित दंगा कराया गया। बुलडोजर से मुसलमानों के घर तोड़ जा रहे हैं । गुजरात के ट्रेन में एक हिंदू जी आर पी पुलिस ऑफिसर द्वारा चुन चुन कर मुसलमानों को गोलियों से भूना गया और सुनियोजित योजना द्वारा उस ऑफिसर को पागल करार देकर बचाया जा रहा यह भी छिपी नहीं है और इस अमानवीय कुकृत्यों के खिलाफ बोलने पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा प्रचार किया जायेगा।


उसके बाद तिरंगा मार्च निकाला गया । जो मीना बाजार , लाल बाजार होते हुए राज देवड़ी स्थित तांगा चालक कल्याण संघ के पड़ाव पर पहुंचा । जहां अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के अदमकद प्रतिमा पर भाई पंकज द्वारा माल्यार्पण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सी पी आई एम जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , जे पी सेनानी पंकज , खेतिहर मजदूर यूनियन जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता ,सीटू जिला अध्यक्ष वी के नरुला , बेतिया लोकल कमिटी मंत्री सुशील श्रीवास्तव, आलमगीर , झूना मियां आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button