अगले 24 से 48 घंटा के बीच हल्की बारिश की है संभावना

अगले 24 से 48 घंटा के बीच हल्की बारिश की है संभावना

जेटी न्यूज/पूसा जल्द(समस्तीपुर)

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 02 से 06 सितम्बर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार विहार के जिलों के आसमान में मध्यम से हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले 24 से 48घंटो में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 34से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक हवा चलने की संभावना है। बेगुसराय , बैशाली,सीबान, गोपाल गंज, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में पछिया और शेष दो-तीन जिलों में पूरबा हवा चलने की संभावना है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में65 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button