रामहित यादव बनाये गए जनता दल(यू) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव
रामहित यादव बनाये गए जनता दल(यू) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

जे टी न्यूज़, मधुबनी/बेनीपट्टी
: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के ग्राम अग्रोपट्टी निवासी रामहित यादव को जनता दल(यू) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया है। रामहित यादव को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ से प्रदेश सचिव मनोनयन किये जाने से क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष का माहौल है।रामहित यादव अपने निर्मल व्यक्तित्व और साफ सुथरी राजनीति के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रामहित यादव से पार्टी को निकट भविष्य में काफी फायदा पहुँचने की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता है। रामहित यादव ने बताया कि पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है, जिसके लिए हम अपने प्रदेश अध्यक्ष और तमाम जदयू कार्यकर्ताओं का सदा आभारी रहेंगे, साथ ही पार्टी के उत्थान एवं जनता के सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।


