नवजात बच्ची की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज
नवजात बच्ची की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

जे टी न्यूज़ दरभंगा/सिंहवाड़ा:भरवाड़ा नगर पंचायत में मासूम दो माह की बच्ची जान्हवी कुमारी की हत्या मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना में आंगन बाङी सेविका रीता देवी (50) व उसके पुत्र अनुज कुमार ठाकुर (25) पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।मृतका जान्हवी के पिता होम्योपैथिक दवा व्यवसायी रविशंकर सिंह ने बेंता थाना की पुलिस को फर्दब्यान देकर अंकित कांड अंकित में कहा है कि 26 अक्टूबर को 3 से 4 बजे सुबह में घर के उत्तर तरफ दिवाल से छिपकर बैठी रीता देवी व अनुज ठाकुर जो दोनों मां बेटे ने मुझे मारने की योजना बना रहे थे।इस बीच मेरी एक माह 7 दिन की बच्ची जानवी कुमारी मां का दुध पीने को लेकर जगी व रोने लगी।मेरी पत्नी जुली कुमारी बच्ची को गोद में लेकर घर के मुख्य द्वार व बरामदे पर पहुंचकर कुर्सी पर बैठ कर बच्ची को दूध पिलाने लगी। पत्नी के कहने पर कीचन से दूध व नेपल लाने मै चला गया।

इस बीच आरोपित सेविका घर के अन्दर घुसकर मेरी पत्नी के गोद से बच्ची को खींचकर हत्या की नियत से मुंह के बल फर्स पर पटक दिया।अनुज ठाकुर ने फैट से मेरी पत्नी के माथे पर व अबोध बच्ची के नाक व चेहरा पर एक फैट मार देने से नाक व मुंह से खुन गिरने लगा।मेरी पत्नी हल्ला कर रोने चिल्लाने लगी।जब हम दौङे तो दोनों मां बेटे गली में लगे स्टार्ट बाइक पर अज्ञात लोग के साथ भाग निकला जो काले रंग की बाइक पर चश्मा व टोपी पहन रखा था। प्राथमिकी में कहा है कि पूर्व से रीता देवी व अनुज ठाकुर तथा उसके पति अशोक ठाकुर,एवं स्व.इन्द्रकांत ठाकुर के पुत्र चन्दन ठाकुर व केशव ठाकुर हमको धमकी देता है कि तुमने मेरी मां व दादी ,फुआ से जमीन लिखवाया है।तुम्हारे दोनों पुत्र को अपहरण कर हत्या कर देंगे।इस बीच आनन फानन में बच्ची जान्हवी को डीएमसीएच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने फर्दब्यान के आलोक में भादवी 302/34 के तहत हत्याकांड दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दिया है।बतादें कि गुरूवार की रात एसडीपीओ अमित कुमार व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी।इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।



