मिथलानी सोनी चौधरी हम मिथिलावासीयों को हमेशा गौरवान्वित किया है – प्रो प्रेम
मिथलानी सोनी चौधरी हम मिथिलावासीयों को हमेशा गौरवान्वित किया है – प्रो प्रेम

जे टी न्यूज़ , दरभंगा : मैथिली गायिका सोनी चौधरी को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने पर मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने कहा कि आज हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। सोनी चौधरी को मिथिला विभूति और मिथिला गौरव सम्मान मिलने से इलाके में हर्ष। मैथिली की प्रसिद्ध गायिका मिथिला की बेटी सोनी चौधरी को मिथिला के पारंपरिक लोकगीतों की बेहतर गायिकी के लिए सोमवार की शाम मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से अलंकृत किया गया। विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मिथिला विभूति पर्व समारोह में उन्हें यह सम्मान बिहार सरकार के जल संसाधन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय झा, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा, शिक्षाविद् डा संत कुमार चौधरी, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी आदि के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

बता दें कि मैथिली मंच की सिद्धहस्त पारंपरिक लोक गायिका सोनी चौधरी शुभंकरपुर निवासी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डा रमाकांत झा की पुत्री एवं नेहरा ग्रामवासी गौड़ीशंकर चौधरी की पुत्रवधु हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने से इलाके में हर्ष का माहौल कायम हुआ है। सम्मान मिलने के बाद सोनी चौधरी ने बताया कि मैथिली के पारंपरिक लोक गीतों की गायिकी के लिए इस सम्मान से सम्मानित होकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि उनके संस्कार में रची बसी मातृभाषा मैथिली और पारंपरिक लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति यह सम्मान उत्साह बढ़ाने का काम करेगा। मैथिली के पारंपरिक गीतों की उत्कृष्ट गायिकी के लिए वह इससे पहले अनेक राजकीय , राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। इससे पहले 25 नवंबर 2023 को मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी,के संस्थापक अमरनाथ झा के द्वारा त्रिदिवसीय विद्यापति समारोह के दौरान मैथिली गायिका सोनी चौधरी को “मिथिला गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। मातृभाषा के लिए समर्पित होकर उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए सोनी चौधरी को यह सम्मान दिया गया।

इससे पहले भी सोनी चौधरी को 3 जून, 2023 को बिहार की राष्ट्रीय युवा कल्याण परिषद के अध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने पटना में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के दरभंगा ज़िले की कवयित्री और मैथिली लोक गायिका सोनी चौधरी को बेहतर गायिकी के लिये ‘बिहार रत्न सम्मान’से सम्मानित किया। प्रमुख बिंदु बेहतर गायिकी के लिये सोनी चौधरी को इससे पूर्व आकलन एवं कार्य निष्पादन मूल्यांकन परिषद, नयी दिल्ली द्वारा ‘संगीत रत्न सम्मान 2022’ व दतिया गुरुकुल (मध्य प्रदेश) द्वारा ‘सुर मधुकर सम्मान’ 2022 से नवाज़ा जा चुका है। इनके अलावा सोनी चौधरी को तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर द्वारा ‘तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान’2019, जितेंद्र गुरु फिल्म्स, दतिया,मध्य प्रदेश के द्वारा “सर्वश्रेठ समाज चिंतक सम्मान” सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के द्वारा ” सृष्टि कला भूषण सम्मान 2023, दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा “सशक्त नारी सम्मान” मिथिला शिक्षा मंच, समस्तीपुर द्वारा ‘स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान’, बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद, पटना द्वारा ‘बिहार सम्मान’, महिनाथपुर की संस्था द्वारा ‘संत शिरोमणि लक्ष्मीनाथ गोसाई सम्मान’ जानकी कला महोत्सव ,दिल्ली के द्वारा “उर्विजा सम्मान” रामाश्रय सेवा संस्थान,शोभन,समस्तीपुर के द्वारा “रामाश्रय विशिष्ठ सेवा सम्मान,आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है। ज्ञातव्य हो सोनी चौधरी दरभंगा निवासी अवकाश प्राप्त हिंदी के प्रोफेसर रमाकांत झा की पुत्री और नेहरा निवासी गौरी शंकर चौधरी की पुत्रवधु है। मिथलानी सोनी चौधरी को मिथिला रत्न सम्मान मिलने पर मिथिलासेवीयो ने हर्ष व्यक्त किया है उनमें प्रमुख हैं – शिममर फिल्म्स मुम्बई के सुमित सुमन, रामाश्रय सेवा संघ, समस्तीपुर के संयोजक विभूति नारायण झा, सर्वेश्वर नाथ महादेव सेवा संस्थान के विजय मिश्र, मिथिलासेवी प्रो हीरा झा, शुशांत चन्द्र मिश्र, मैथिली गायिका रागिनी झा, श्री राम चरित मानस प्रचार संघ पटना से रुबी सुनैना, गुंजन पाण्डेय आदि।


