रेलवे जमीन पर चार दिवारी का कार्य शुरू

रेलवे जमीन पर चार दिवारी का कार्य शुरू

 

जे टी न्यूज़, जयनगर :

रेलवे द्वारा जयनगर स्थित पटना गद्दी चौक के पश्चिम दक्षिण तरफ अपने जमीन पर चारदीवारी का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क से सटाकर ट्रेक्टर से जुड़े ड्रिल मशीन द्वारा पीलर के लिए बोर में ढ़लाई का कार्य जारी है। इधर युनियन टोल वार्ड 10 तथा अन्य कई जगहो पर भी चारदिवारी का कार्य चल रहा है।

रेलवे जनहित में रेलवे जमीन के मध्य बने सड़क को छोड़कर चारदीवारी का कार्य कर रही है।ताकि अतिक्रमण के कब्जे से जमीन को बचाया जा सके। मधुबनी रेलवे कार्य विभाग के कर्मी द्वारा बुधवार की रात को दो दर्जन पीलर बोरिग किया। जहां पीलर व चारदीवारी लगाये जाऐगे। हालांकि सड़क से सटाकर चारदीवारी निर्माण को लेकर लोकल जनप्रतिनिधियों में रेलवे के प्रति विरोध है।

लोगो जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सड़क सकरी होने की स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाऐगी रेलवे अधिकारियों से जनहित में कार्य करने की अपील किया है।माले सचिव भूषण सिंह ने कहा जनहित में किसी भी सड़क जहा लोगो का आवास व सड़क हो उस सड़क के विपरीत चाहरदीवारी होना चाहिए। पब्लिक का व सड़क अवरुद्ध किये जाने पर शहर की जनता रेलवे के विरुद्ध चरणबद्ध आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button