बिहार को जल्द विशेष राज्य का सरकार दर्जा दें:तारेश

बिहार को जल्द विशेष राज्य का सरकार दर्जा दें:तारेश

10 सूत्री मांग को लेकर जाप का समाहरणालय पर भूख हड़ताल

जे टी न्यूज, मधुबनी(राजू प्रसाद) : समाहरणालय के सामने मंगलवार को जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) के आवाहन पर भूख हड़ताल कर बिहार सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी किया। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष तारेश कुमार भारती के अध्यक्षता में 10 सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल का आयोजन किया गया।

भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए की जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारा राज्य पिछड़ा है, जहां बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे। कोशि सीमांचल को आर्थिक स्पेशल स्टेटस का दर्जा दे,भारत नेपाल कोसी हाई डेम का निर्माण जल्द से जल्द करें,

कोशि सीमांचल मिथिलांचल को बाढ़ से मुक्ति करें, पूर्णिया में जल्द एयरपोर्ट का शुरुआत करें,पूर्णिया में हाई डेम बेंच,पूर्णिया को उप राजधानी का दर्जा दे, सुपौल से पटना और दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की व्यवस्था जल्दी करें, मधेपुरा से पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन की व्यवस्था की जाए। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रकाश झा ने कहा कि हमारी मांग है जायज है,

अगर सरकार जल्द से जल्द पूरा नहीं करती है,तो आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा। धरना को मुनिंदर पासवान, मोo बरकत अली,अवधेश यादव, मनोज घोष,उमेश यादव आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button