सन ऑफ मिथिला संजीव मिश्रा ने 22 जनवरी दीप जलाने का किया अपील
सन ऑफ मिथिला संजीव मिश्रा ने 22 जनवरी दीप जलाने का किया अपील

इस नूतन दिवाली पर अपने रामलला का करें स्वागत : संजीव मिश्रा
जे टी न्यूज, पूर्णियां:
सन ऑफ मिथिला के नाम से मशहूर पैनोरमा ग्रुप के सी एम डी संजीव मिश्रा ने सभी लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी 2024 इस नूतन दिवाली

के अवसर पर हमारा आप सभी परिवार के सदस्यों से अनुरोध है, की अपने अपने घरों में दिया जलाये और अपने रामलला का स्वागत करें।

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद शाम को पूरा शहर 10 लाख दीयों की चमक से जगमगाएगा. सरकार की अपील पर घरों, दुकानों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ जलाई जाएंगी.

पहले जब भगवान राम वनवास से लौटे थे तो अयोध्या में दीये जलाकर दिवाली मनाई गई थी. अब प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद फिर से ‘राम ज्योति’ जलाकर दिवाली मनाई जाएगी.

पिछले सात वर्षों से ‘दीपोत्सव’ का आयोजन कर रही योगी सरकार 22 जनवरी को एक बार फिर अयोध्या को दीयों से सजाकर अपनी दिव्य भव्यता से दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगी.



