उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौनी में शिक्षकों का एक दिवसीय  का आयोजन

दीक्षांत समारोह विद्यालय में आयोजन होने से छात्रों की उपस्थिति बढी़ है:अब्दुस सुबहान

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौनी में शिक्षकों का एक दिवसीय  का आयोजन

दीक्षांत समारोह विद्यालय में आयोजन होने से छात्रों की उपस्थिति बढी़ है:अब्दुस
सुबहान

जे टी न्यूज, कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौनी में विद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षकों का एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन चुस्त दुरुस्त और बनाने की जरूरत है। वैसे विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से किया जा रहा है, लेकिन शिक्षक के द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है।नामांकन कार्य में किसी भी प्रकार की छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को परेशानी ना हो इसके लिए विद्यालय के शिक्षक का दायित्व बनता है कि वह अपने से सहयोग कर नामांकन कार्य को संपादित करेंगे। प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा कि 21 डिसमिल जमीन पर 10 कमरे का दो मंजिला भवन है। अपने कार्यकाल में आठ कमरे का निर्माण कराया है। रैंम्प, शौचालय, दो मंजिले मकान के दो कमरे एवं बरामदे पर टाइल्स लगाकर सौंदर्य करण कार्य किया गया है। विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लेकर विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके। प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा कि विद्यालय के सभी कक्षा में नए फर्नीचर, बैंच, डेक्स की व्यवस्था किया।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रतिनियुक्ति हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं 6 शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। प्रवेश द्वार बनाया।

चहार दिवारी बनाया गया है। लेकिन चहारदिवारी की ऊंचाई काफी कम है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगोष्ठी में यह प्रस्ताव लिया गया कि विद्यालय की चारदीवारी को नए सिरे से ऊंचा कर निर्माण करने की आवश्यकता है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। बच्चों को फएलएन किट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। वर्ग के अनुसार हर कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा कि विद्यालय में 430 बच्चे का नामांकन है और नामांकन जारी है। 80% विद्यार्थी छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किड्स के द्वारा पढ़ने में बच्चों को जागृति आई है।छात्र-छात्राओं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दोनों 8 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। इसका सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में पढ़ रहा है। बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि अभिभावक रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। और दिवाकलीन में विद्यालय के मैदान में बच्चों के साथ खेलकूद का समायोजन करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 80% छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते ह

पक अब्दुस सुबहान ने सभी शिक्षक से कहा कि नामांकन अधिक से अधिक बच्चों की हो और सरलता पूर्वक हो बच्चे की उपस्थिति और अधिक संख्या में हो। इसके लिए दो ट्यूटर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक दिन सुबह 5:45 बजे पहुंच जाता हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ सफाई करता हूं। उसके पश्चात 6:00 बजे अभियान गीत का संचालन ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा कराया जाता है। ध्वनि विस्तारक यंत्र में के द्वारा बच्चे प्रार्थना, बिहार गीत, संविधान प्रस्तावना, प्रेरणा प्रसंग, समाचार वाचन, राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रभाव बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान ने कहा विद्यालय के छात्र वर्ग 1 से 3 के छात्र-छात्राओं के बीच बैग एवं बोतल का वितरण किया गया। वर्ग 1 से 8 तक के छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया है। संगोष्ठी में शिक्षक डॉ मनोज कुमार देव, मोहम्मद नजीर आलम, कृष्ण दयाल विश्वास, नीता वर्मा, बबीता कुमारी, नीलम, तजमुल हक, मोहम्मद शाकिर, विनोद कुमार, संतोष कुमार पटेल आदि ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button