आज़ादी का यह दिन अनगिनत भारतवासियों के अथक प्रयास और बलिदान का दिन हैं – प्राचार्य नवोदय विद्यालय रांटी में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी का यह दिन अनगिनत भारतवासियों के अथक प्रयास और बलिदान का दिन हैं – प्राचार्य

नवोदय विद्यालय रांटी में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव):
जश्न ए आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी परिसर स्थित प्राचार्य सतीश चंद्र झा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य सतीश चंद्र झा ने सभी से राष्ट्र के विकास को ध्यान में रख कार्य करने की अपील करतें हुए कहा कि आजादी का यह दिन अनगिनत भारतवासियों के अथक प्रयास और बलिदान दिन हैं।आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। आजादी सिर्फ गुलामी से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व के लिए भी जरूरी है। हम सभी वीर-वीरांगनाओं के लिए सदैव नतमस्तक रहेंगे। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर यह लड़ाई लड़ी। वरिष्ठ शिक्षक एस एफ अहमद ने कहा कि भारत वर्ष के सुनहरे भविष्य के लिए शहीदों के कुछ सपने थे। हम उन सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी, सच्चाई, पूर्ण निष्ठा और सद्भावना से अपनेे कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें, ताकि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए। इस अवसर प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, एम के पाण्डे, एस के झा, डॉ के एस पाठक, बी नारायण, मनीष चौधरी एवं कृष्णकांत सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों व छात्र छात्राओं ने राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी सबों ने लिया।

Related Articles

Back to top button